फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौक का जल्द कराया जाएगा सुदंरीकरण : महापौर

विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद। आपका महापौर आपके द्वारा कार्यक्रम के तहत शनिवार को महापौर ऋषिकेश उपाध्याय और नगर निगम की टीम ने चौक व मंगल पांडेय वार्ड का दौरा किया और लोगों की समस्याएं सुनीं। ठठरईया में सुलभ शौचालय जर्जर, चौक में हिंदुस्तान होटल के नीचे कोतवाली तक जगह-जगह टूटे पत्थर, ठठरईया, मुगलपुरा व पुराने विकास प्राधिकरण कार्यालय से अपना प्रेस तक नाला सफाई व मरम्मत, गुरुद्वारा गली खवासपुरा तक सड़क व नाली निर्माण, राजकरण इंटर कॉलेज मार्ग को ठीक करने आदि समस्याओं से जनता ने महापौर को अवगत कराया। चौक व मंगल पांडेय वार्ड के पार्षद ने नाले की सफाई की मांग की।
विज्ञापन

मेयर ने बताया कि चौक वार्ड में स्लॉटर हाउस से अवैध कब्जेदारों को हटवा कर जल्द ही चौक का सुंदरीकरण करवाया जाएगा। चौक स्थित फव्वारे का नवीनीकरण तथा शहीद मंगल पांडेय स्थल का निर्माण और अधिक भव्यता से करवाया जाएगा। टेढ़ी गली व कोतवाली दरे के बगल में महिला व पुरूष टॉयलेट का निर्माण करवाया जाएगा। निरीक्षण में मेयर के साथ चौक वार्ड पार्षद सुधीर नारायण श्रीवास्तव, मंगल पांडेय वार्ड के पार्षद राजेश गौड़, परमानंद मिश्र, दिवाकर सिंह, धनश्याम वैश्य, राजकुमार श्रीवास्तव, मोहम्मद उस्मान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें