फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बीफार्मा प्रवेश में 12वीं पास 17 हजार छात्र दावेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। प्रदेश में बीफार्मा प्रवेश की प्रक्रिया आखिरी चरण में है। मुख्य काउंसिलिंग से जहां मात्र तीन हजार प्रवेश हुए हैं। वहीं 12वीं पास छात्रों के सीधे प्रवेश के लिए 17 हजार छात्रों ने पंजीकरण कराया है। ऐसे में अब कुछ और सीटों पर प्रवेश की उम्मीद बढ़ी है। सीटें कुल 37 हजार से अधिक हैं।
विज्ञापन

बीफार्मा व फार्माडी कोर्स की प्रवेश प्रक्रिया देर से शुरू होने का असर दिख रहा है। हालत यह है कि सीटों की तुलना में मुख्य प्रवेश काउंसिलिंग से सीयूईटी यूजी क्वालीफाई करीब 3500 ही अभ्यर्थी मिले। ऐसे में विशेष चरण की काउंसिलिंग से ही छात्रों के प्रवेश की उम्मीद है। इस चरण में 12वीं पास व निर्धारित योग्यता पूरी करने वाले छात्रों को सीधे प्रवेश का मौका दिया जा रहा है। साथ ही सीयूईटी यूजी वाले भी लगभग तीन हजार छात्र हैं। विवि प्रशासन के अनुसार अभी तक 12वीं पास लगभग 17 हजार छात्रों ने प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। इस विशेष व आखिरी चरण में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन 21 अक्तूबर तक होंगे। चॉइस फिलिंग 22 से 25 अक्तूबर तक होगी। सीट अलॉटमेंट 27 अक्तूबर को होगा। इसमें सीट पाने वाले छात्रों को 28 व 29 अक्तूबर को कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें