फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लविवि में विद्यार्थियों का धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्रावास आवंटन में अनियमितता के खिलाफ विद्यार्थियों का अनिश्चितकालीन धरना पांचवें दिन भी जारी रहा। मेरिट और अच्छे अंकों के बावजूद छात्रावास न मिलने से नाराज विद्यार्थियों ने सोमवार को महानवमी पर हवन-पूजन कर विरोध जताया। उन्होंने कुलपति, छात्र कल्याण अधिष्ठाता (डीएसडब्ल्यू) और चीफ प्रोवोस्ट का भी विरोध किया। विद्यार्थियों ने राज्यपाल से आवंटन प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच और रिक्त सीटों का आधार सार्वजनिक करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मांगों का समाधान न होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें