फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17000 पदों पर भर्ती: उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक बोले, जल्द पूरी करें भर्ती प्रकिया

Wed, 05 Jul 2023 12:39 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी में 17000 पदों पर स्टाफ नर्स व अन्य कर्मचारियों की भर्ती की जा रही है। इस संबंध में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकारी अस्पतालों में जल्द ही स्टाफ नर्स व अन्य कर्मचारियों की कमी दूर होगी। अस्पतालों को 17000 स्टाफ नर्स व अन्य कर्मचारी मिलेंगे। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने एनएचएम के अधिकारियों को जल्द से जल्द भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अस्पतालों में अभियान चलाकर स्टाफ नर्स की कमी पूरी की जा रही है। बीते वर्ष संविदा के आधार पर 2942 स्टाफ नर्स की भर्ती की गई। इसके बाद 54041 मानव संसाधन की भर्तियां की गईं। एनएचएम के तहत 17000 से अधिक स्टाफ नर्स व अन्य श्रेणी के कर्मचारियों की संविदा के आधार पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। इन भर्तियों के पूरी होने के बाद अस्पतालों में कर्मियों की कमी दूर होगी। साथ ही मरीजों को भी फायदा मिलेगा।

ये भी पढ़ें - आक्रोशित मायावती ने की मांग: आदिवासी युवक पर पेशाब करने वाले नेता की संपत्ति जब्त और ध्वस्त करें भाजपा सरकार
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - खनन मंत्री रहते गायत्री प्रजापति ने कमाए 49 लाख और खर्च किए साढ़े तीन करोड़, कोर्ट ने नहीं दी राहत


उन्होंने कहा कि रोगियों को बेहतर उपचार मुहैया कराने की दिशा में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। एनएचएम के माध्यम से भर्ती प्रक्रिया के तहत जो परीक्षा हो चुकी है, उसका जल्द ही परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। उसके बाद स्टाफ नर्स व कर्मचारियों को अस्पतालों में तैनाती दी जाएगी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें