फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्च तक 1700 बसें खरीदेगा परिवहन निगम

Thu, 05 Dec 2013 02:38 PM IST
नरेश शर्मा/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन निगम को चालू वित्त वर्ष के मार्च तक 1700 बसें खरीदनी होंगी।
विज्ञापन


इस सिलसिले में परिवहन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने बुधवार को प्रबंध निदेशक को निर्देशित किया।

समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि इंटेलीजेंस ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम को जल्द प्रभावी बनाया जाए ताकि यात्रियों को स्मार्ट कॉर्ड की सुविधा हासिल हो सके और सभी बसों में सीसीटीवी कैमरे लग सकें।

इसी वित्त वर्ष में खरीदें बस
उन्होंने कहा, निगम ने जिन 1700 बसों को खरीदने की योजना बनाई है वह इसी वित्त वर्ष में खरीद ली जाएं। उन्होंने समीक्षा बैठक के दौरान स्मार्ट कॉर्ड की डिजाइन एवं सेमी डीलक्स एसी बस के रंग पर सहमति जताते हुए कहा कि यात्रियों को सफर के दौरान एक पत्रिका भी मुहैया कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने प्रबंध निदेशक मुकेश कुमार मेश्राम को मथुरा, वृंदावन के बस अड्डे के लिए जमीन खोजने का निर्देश दिया।

उन्होंने निगम की आय बढ़ाने के लिए जिलाधिकारियों एवं पुलिस से समन्वय स्थापित करके बेटिकट यात्रियों को  पकड़ने एवं अवैध रूप से सवारी ढोने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। कहा, इसकी रिपोर्ट भी भेजी जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें