फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 17 स्कूलों ने जाम से निपटने के लिए कसी कमर

विज्ञापन
स्कूलों के बाहर लगा जाम। फाइल फोटो
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी के 17 स्कूलों ने जाम से निपटने के लिए कमर कस ली है। इन स्कूलों के खुलने और छुट्टी के समय बच्चों की सुरक्षा के साथ जाम की समस्या दूर करने के लिए 97 ट्रैफिक मार्शल नियुक्त किए गए हैं। डीसीपी ट्रैफिक कमलेश दीक्षित के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस लाइन में इनका सात दिवसीय प्रशिक्षण भी शुक्रवार से शुरू हो गया।
विज्ञापन


प्रशिक्षण के दौरान बच्चों की सुरक्षा, ट्रैफिक व्यवस्था, विद्यार्थियों को गाड़ी से उतारने और बिठाने के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया जा रहा है। ट्रैफिक इंस्पेक्टर यातायात के नियमों की जानकारी दे रहे हैं। इन्हें हाईकोर्ट के निर्देशों का पालन करने के लिए कहा जा रहा है। डीसीपी ट्रैफिक ने बताया कि अभियान चलाकर अन्य स्कूलों के ट्रैफिक मार्शलों को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे स्कूलों के बाहर आवागमन सुगम होगा।





कोर्ट ने कहा था, सुरक्षा उपायों का मुआयना कराए सरकार

हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने सुरक्षा मानकों व संबंधित नियम कानूनों का उल्लंघन कर चल रहे स्कूलों और विद्यार्थियों की सुरक्षा के मामले पर संज्ञान लिया था। राज्य सरकार को आदेश दिया था कि स्कूलों में सुरक्षा उपायों का गंभीरता से मुआयना कराएं। स्कूलों और विद्यार्थियों की सुरक्षा की कार्ययोजना पेश करने का भी आदेश दिया था। सुनवाई में सरकार ने कार्ययोजना पेश की थी।
विज्ञापन




वर्ष 2020 में दाखिल की गई थी जनहित याचिका

गोमती रिवर बैंक रेजीडेंट्स की ओर से वर्ष 2020 में जनहित याचिका दाखिल की गई थी। इसमें शहर के आवासीय क्षेत्रों में मानकों का उल्लंघन कर चल रहे स्कूलों का मुद्दा खास तौर पर उठाया गया। मामले में कोर्ट ने पहले प्रदेश के स्कूलों की सेफ्टी ऑडिट की रिपोर्ट तलब की थी।





आदेश न मानने वाले स्कूलों की मांगी थी सूची

कोर्ट ने राजधानी में छोटे बच्चों को स्कूल परिसर तक लाने और वहां से ले जाने के पहले दिए आदेश का उल्लंघन करने वाले स्कूलों की सूची संबंधित प्राधिकारी से मांगी थी। कहा था कि ऐसे स्कूलों के प्राधिकारियों से आदेश का पालन करने की कोशिश और बातचीत जारी रखी जाए। कोर्ट ने डीसीपी यातायात को तलब भी किया था। तत्कालीन संयुक्त पुलिस आयुक्त अमित वर्मा ने जवाबी हलफनामा दाखिल कर बताया था कि कुछ स्कूलों ने पांचवीं तक के बच्चों को वैन से स्कूल परिसर से लाने और ले जाने की व्यवस्था कर ली है।



इन स्कूलों में नियुक्त किए गए मार्शल

लोरेटो कॉन्वेंट कॉलेज, क्राइस्ट चर्च कॉलेज, सीएमएस गोमतीनगर विस्तार, स्टेशन रोड, जॉपलिंग रोड, अलीगंज, सेठ एमआर जयपुरिया गोमतीनगर, सीएमएस गोमतीनगर विशाल खंड, एलपीएस, लामार्ट गर्ल्स कॉलेज, एसकेडी एकेडमी विक्रांत खंड, जोसेफ इंटर कॉलेज ठाकुरगंज, सेंट फ्रांसिस कॉलेज, लोरेटो इंटरनेशनल स्कूल, एलपीएस साउथ सिटी, कुश कैंपस कॉलेज और माउंट कार्मल कॉलेज।

स्कूलों के बाहर लगा जाम। फाइल फोटो

स्कूलों के बाहर लगा जाम। फाइल फोटो

स्कूलों के बाहर लगा जाम। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें