फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी को बर्फीली हवाओं ने कंपाया, अब तक 17 की मौत

Sat, 14 Jan 2017 02:06 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी में शीतलहर का कहर कम नहीं हो रहा है। ठंड की वजह से पूरे प्रदेश में17 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में कानपुर व पूर्वांचल के पांच-पांच लोग हैं। इसके अलावा अवध में तीन, सहारनपुर में दो, मथुरा व बागपत के एक-एक हैं।
विज्ञापन


पूर्वांचल में पिछले चार दिनों से चल रही सर्द हवाओं से शुक्रवार को भी लोगों को राहत नहीं मिली। हालांकि, सुबह जल्दी धूप निकल आई, जिससे ‌कुछ हद तक ठंड से राहत मिली पर गलन में कमी नहीं रही।

यहां ठंड लगने से सोनभद्र में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं वाराणसी व जौनपुर में एक-एक ने दम तोड़ दिया। इसी तरह कानपुर में ठंड से पांच लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन जिलों में भी हुईं ठंड से मौतें

अवध में शीतलहर का कहर जानलेवा हो गया है। फैजाबाद में मवई के कोडरा गांव निवासी छात्र अमान (10) की स्कूल में ठंड लगने जान चली गई।

वहीं, बीकापुर निवासी बुजुर्ग अलीम उल्ला की भी ठंड लगने से मौत हो गई। बाराबंकी में भी शीतलहर ने दरियाबाद निवासी रामप्रसाद रावत की मौत हो गई। वह गुजरात में काम करता था।

11 जनवरी को वह घर जाने के लिए दरियाबाद रेलवे स्टेशन पर उतरा था। इसके अलावा ठंड से सहारनपुर में दो और मथुरा व बागपत में एक-एक मौत हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें