लखनऊ। नॉर्थ जोन मुआय थाई चैंपियनशिप में पदक जीतने के लिए लखनऊ के 17 खिलाड़ी चुनौती पेश करेंगे। 24 और 25 अक्तूबर को जम्मू विश्वविद्यालय में होने वाली प्रतियोगिता के लिए लखनऊ की टीम बुधवार शाम रवाना हुई।
टीम में नीव अतुल पांडेय, रियान शर्मा, वंश अग्रवाल, गुडलक उपाध्याय, अयान सिंह, पूर्णिमा शर्मा, श्रेया, साक्षी, शिवांश निषाद, सानिया निषाद, अंशिका यादव, अर्पिता नागर, आशमीन खातून, आशिकी खातून, देववर्धन प्रसाद, शौर्य शाश्वत शुक्ला और श्रेयांश शाश्वत शुक्ला शामिल हैं। काजल कश्यप और अर्जुन चौधरी प्रशिक्षक के रूप में टीम के साथ रहेंगे। पूनम टीम मैनेजर होंगी। रत्नेश शर्मा, नीलम प्रसाद और मोहम्मद फैजान सिद्दीकी रेफरी के रूप में दल का हिस्सा होंगे। लखनऊ मुआय थाई एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक डॉ. सैयद रफत जुबैर रिजवी, अध्यक्ष स्नेहा अतुल पांडेय, सचिव अर्जुन चौधरी, कोषाध्यक्ष ललिता शर्मा और मुआय थाई एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के महासचिव अतुल पांडेय ने टीम से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।