फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : चुनाव के दृष्टिगत चली तबादला एक्सप्रेस, 168 पीपीएस इधर से उधर

Wed, 13 Dec 2023 08:40 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी में बड़े पैमाने पर पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले कर दिए गए हैं। बुधवार को 167 डिप्टी एसपी का स्थानांतरण कर दिया गया है।
 
विज्ञापन
- फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव से पहले जिलों में तीन साल से तैनात 168 पीपीएस अधिकारियों का डीजीपी मुख्यालय ने मंगलवार देर रात तबादला कर दिया। इनमें एक अपर पुलिस अधीक्षक और 167 पुलिस उपाधीक्षक शामिल हैं। कई जिलों और कमिश्नरेट में तैनात अधिकतर डिप्टी एसपी को हटा दिया गया है। वहीं करीब एक दर्जन पीपीएस अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आगामी दो माह के भीतर होने की वजह से तबादला सूची में उनको तैनाती वाले जिले में ही बरकरार रखा गया है।

विज्ञापन


डीजीपी मुख्यालय में एडीजी प्रशासन नीरा रावत द्वारा जारी आदेश के मुताबिक गोरखपुर में अपर पुलिस अधीक्षक अपराध इंदुप्रभा सिंह को भ्रष्टाचार निवारण संगठन के मुख्यालय में तैनाती दी गयी है। वहीं पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले में लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में तैनात सहायक पुलिस आयुक्त अनूप कुमार सिंह को गाजीपुर, दिलीप कुमार सिंह को कानपुर पुलिस कमिश्नरेट, सैफुद्दीन बेग को प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट, प्रकाश चंद्र अग्रवाल को मेरठ, सुनील कुमार शर्मा को हरदोई, स्वाती चौधरी को यूपीपीसीएल मेरठ, आशुतोष कुमार को मेरठ और रमेश कुमार तिवारी को खीरी भेजा गया है। 

वहीं महोबा में तैनात उमेश चंद्र, बलरामपुर में तैनात राधा रमण, गाेरखपुर में तैनात रत्नेश सिंह, हरदोई में तैनात विकास कुमार जायसवाल, रायबरेली में तैनात इंद्रपाल सिंह, मुजफ्फरनगर में तैनात शकील अहमद और कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में तैनात बृज नारायण सिंह को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में तैनाती दी गयी है। इसके अलावा गोरखपुर में तैनात पांच पुलिस उपाधीक्षकों को भी अन्य जिलों में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन










विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें