फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब के बाहर आया मगरमच्छ, दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
राजीचौराहा (बहराइच)। भगवानपुर गांव में मंदिर के निकट सोमवार को तालाब से बाहर मगरमच्छ निकल आया। वह आबादी की ओर रेंगने लगा। इसकी जानकारी कुछ दूरी पर मौजूद ग्रामीणों को हुई तो सभी एकत्रित हो गए।
विज्ञापन


सूचना वनकर्मियों को दी गई, लेकिन कोई भी वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। किसी तरह मगरमच्छ तालाब की ओर गया। घटना से ग्रामीणों में दहशत है।

बहराइच वन प्रभाग के महसी रेंज अंतर्गत भगवानपुर गांव में मंदिर के निकट तालाब स्थित है। इस तालाब में चार मगरमच्छ आ गए हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि मगरमच्छ अब तक तालाब में पानी पीने पहुंचे कई पशुओं पर हमला कर निवाला बना चुका है। जबकि आठ पशु घायल हो चुके हैं।

देर शाम को मगरमच्छ पुन: तालाब से बाहर निकल आया। वह तट पर टहलते हुए घास चर रहे पशुओं पर हमलावर हो गया। इसकी जानकारी होने पर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए।

तभी ने शोर मचाया। लाठी-डंडे पीटा। लगभग 15 मिनट बाद मगरमच्छ पुन: तालाब में चला गया। ग्रामीणों ने मगरमच्छ निकलने की सूचना वनकर्मियों को दी, लेकिन वनकर्मियों ने कोई ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने वन विभाग को पत्र भेजकर मगरमच्छ को पकड़कर कतर्नियाघाट के गेरुआ नदी में छोड़े जाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें