फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध हालत में मिला महिला का शव
विज्ञापन



डलमऊ (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में रविवार को एक महिला का शव संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने रेप के बाद हत्या की आशंका जताई है।


पुलिस का कहना है कि महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त थी। आसपास के गांवों में घूमा करती थी। अभी तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन



डलमऊ में ऊंचाहार-उन्नाव राजमार्ग पर ग्रामीण बैंक खरौली के निकट एक महिला का शव मिला। सुबह जब लोग उठे तो उसका शव मिलने की जानकारी हुई।


ग्रामीणों को इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने आसपास के लोगाें से महिला के बारे में पूछताछ की, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।


इलाकाई लोग रेप के बाद हत्या की आशंका जता रहे हैं। महिला की उम्र करीब 30 वर्ष के आसपास है। कोतवाल लक्ष्मीकांत मिश्रा ने बताया कि ग्रामीणों से पूछताछ में पता चला है कि महिला यहां पर कई दिनों से घूम रही थी।
विज्ञापन



मानसिक रूप से विक्षिप्त थी। वह कहां की रहने वाली है। इसके बारे में जानकारी नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह सामने आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें