फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1608 परिषदीय स्कूलों को मिलेंगे गैस चूल्हे

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले के 1608 परिषदीय विद्यालयों को मध्याह्न भोजन बनाने के लिए अब लकड़ी-कंडे का प्रयोग नहीं करना पड़ेगा। शासन से आवंटित 67.60 लाख रुपये से विद्यालयों में गैस सिलेंडर व चूल्हा खरीदा जाएगा।
विज्ञापन


जिले में परिषदीय विद्यालय एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों को मिलाकर कुल 2469 विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना संचालित हो रही है। अभी तक करीब 750 विद्यालयों में मध्याह्न भोजन बनाने के लिए गैस सिलेंडर का प्रयोग हो रहा था जबकि करीब 1700 विद्यालय लकड़ी-कंडे पर एमडीएम तैयार होता था।

एमडीएम के जिला समन्वयक संदीप यादव के मुताबिक शासन से आवंटित बजट से 1208 परिषदीय प्राथमिक विद्यालय, 399 उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं एक राजकीय विद्यालय को 4204 रुपये के औसत से धनराशि भेजी गई है।
विज्ञापन


गैस कनेक्शन के लिए 2704 रुपये और चूल्हे के लिए 1500 रुपये निर्धारित किए गए हैं। धनराशि प्रधानाध्यापक/ प्रधान की ओर से संचालित मध्याह्न भोजन योजना निधि खाते में प्रेषित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें