फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के पूर्व राज्यपाल बी एल जोशी का निधन, दिल्ली के एम्स में ली अंतिम सांस

Fri, 22 Dec 2017 06:40 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
यूपी के पूर्व राज्यपाल बनवारी लाल जोशी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी के पूर्व राज्यपाल बनवारी लाल जोशी का निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। वो 81 वर्ष के थे और कई दिनों से बीमार चल रहे थे।
विज्ञापन


बी एल जोशी ने 28 जुलाई 2009 को यूपी के राज्यपाल के रूप में शपथ ली, जबकि दूसरी बार उन्होंने 7 मार्च 2014 को राज्यपाल पद संभाला। इसके पहले वो उत्तराखंड व मेघालय के राज्यपाल और दिल्ली के उपराज्यपाल भी रहे।

उनका जन्म राजस्‍थान के नागौर जिले के छोटी काठू नाम के छोटे से गांव में हुआ था।

यूपी के वर्तमान राज्यपाल राम नाईक ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और कहा, वो बेहद सौम्य स्वभाव के थे और अपने अनुभव से समय-समय पर प्रदेश का मार्ग दर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें