फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवनिर्वाचित अध्यक्षों व सदस्यों का शपथ ग्रहण आज

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी स्थानों पर शपथ ग्रहण की तैयारियां पूरी
विज्ञापन

बहराइच। जिले के दो नगर पालिका व दो नगर पंचायतों के लिए हुए चुनाव में निर्वाचित होने वाले चेयरमैन पद के चार और सदस्य पद के 510 पदों पर चुनाव हुए थे। उन पदों पर विजयी होने वाले चेयरमैन और सभासदों का शपथ ग्रहण मंगलवार को स्थानीय निकाय परिसर में होगा। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

अपर जिला अधिकारी संतोष कुमार राय ने बताया कि बहराइच और नानपारा नगर पालिका परिषद तथा रिसिया और जरवल नगर पंचायतों के लिए चुनाव हुए थे। शासन की ओर से सभी नवनिर्वाचित अध्यक्ष और सदस्यों के शपथ ग्रहण के लिए 12 दिसंबर की तिथि निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


उसी के तहत मंगलवार को 12 बजे सभी स्थानों पर नवनिर्वाचित चेयरमैन और सभासदों को शपथ ग्रहण कराया जाएगा। शपथ ग्रहण के साथ ही वर्तमान अध्यक्ष और सभासद कार्य शुरू कर देंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बहराइच नगर पालिका परिषद परिसर में नगर मजिस्ट्रेट प्रमिल कुमार सिंह द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष और सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। अन्य स्थानों पर उपजिलाधिकारियों द्वारा शपथ ग्रहण का कार्य संपन्न होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें