फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः सहायताप्राप्त माध्यमिक स्कूलों में 16 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती

Fri, 04 Sep 2020 09:52 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

प्रदेश के 4,502 सहायताप्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में 16 हजार अध्यापकों की भर्ती के लिए अक्तूबर में आवेदन मांगे जाएंगे। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने कवायद शुरू कर दी है। उधर, संस्कृत शिक्षा परिषद ने भी सहायता प्राप्त 973 संस्कृत विद्यालयों में 12 सौ से अधिक सहायक अध्यापकों के पदों पर भर्ती के लिए बोर्ड को प्रस्ताव भेजा है।  

विज्ञापन


गौरतलब है कि सहायताप्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापकों के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए वर्ष 2019 में प्रस्ताव मांगे गए थे। प्रदेश भर में इन विद्यालयों के प्रबंधकों ने उनके यहां स्वीकृत पदों के सापेक्ष रिक्त पदों पर भर्ती का प्रस्ताव बोर्ड को भेजा। इसमें कुल 32,891 रिक्त पद बताए गए थे। जबकि प्रदेश भर में सहायता प्राप्त विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 68,436 पद सृजित हैं। इन विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों की इतनी बढ़ी संख्या होने पर बोर्ड ने शासन से इस संबंध में दिशा-निर्देश देने का कहा था। 

इस पर उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने इन विद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या के सापेक्ष शिक्षकों के रिक्त पदों का सत्यापन रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए थे। बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि सत्यापन के बाद रिक्त पदों की संख्या घटकर महज 16 हजार रह गई है। बोर्ड ने अब इन पदों पर भर्ती की कवायद शुरू कर दी है। भर्ती के लिए अक्तूबर में आवेदन मांगे जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सहायताप्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में 16 हजार सहायक शिक्षकों की भर्ती के लिए मंजूरी दी गई है। जल्द ही आवेदन मांगे जाएंगे। 
-डॉ. दिनेश शर्मा, उप मुख्यमंत्री

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें