फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ विश्विविद्यालय के इंजीनियरिंग संकाय के 16 छात्रों को मिला कैंपस प्लेसमेंट

Sun, 21 Feb 2021 04:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
एलयू के 16 छात्रों को मिला कैंपस प्लेसमेंट। - फोटो : ??? ?????
विज्ञापन

लविवि के इंजीनियरिंग संकाय के 16 छात्रों का कैंपस प्लेसमेंट 3.16 लाख तक के सालाना पैकेज पर हुआ है। अब तक इंजीनियरिंग के 89 छात्रों का चयन विभिन्न कंपनियों में हो चुका है। इंजीनियरिंग संकाय के प्लेसमेंट सेल इंचार्ज डॉ. हिमांशु पांडेय ने बताया कि रैप्स आईटेक कंपनी में इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के पांच छात्रों का चयन हुआ।

विज्ञापन


सिविल इंजीनियरिंग के चार छात्रों, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के तीन छात्रों, मेकेनिकल इंजीनियरिंग के दो छात्रों, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और एमसीए के एक-एक छात्र का चयन ग्रेजुएट ट्रेनी इंजीनियर के पद पर किया गया है। कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय और इंजीनियरिंग संकाय के इंचार्ज प्रो. आरएस गुप्ता ने छात्रों को बधाई दी है।

वहीं, लविवि ने समाज कल्याण विभाग में छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों के लिए रविवार को भी कार्यालय खोलने का फैसला किया है। कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह के अनुसार यह प्रक्रिया 22 फरवरी तक चलेगी।
विज्ञापन


मनोविज्ञान विभाग के प्रैक्टिकल 23 को
लखनऊ विवि में मनोविज्ञान में वार्षिक प्रणाली आधारित स्नातक इंप्रूवमेंट बैक पेपर के प्रैक्टिकल 23 फरवरी को होंगे। यह जानकारी विभागाध्यक्ष प्रो. मधुरिमा प्रधान ने दी। इस दिन सभी विद्यार्थियों के प्रैक्टिकल होंगे। ये प्रैक्टिकल विवि के साथ ही सहयुक्त कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए हैं।

सीपीएमटी भवन में होंगे सभी प्रमुख कार्यालय
लखनऊ विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए सभी प्रमुख कार्यालय गेट नंबर-1 पर स्थापित करने का फैसला किया है। कुलपति ने सीपीएमटी भवन में ही अधिष्ठाता छात्र कल्याण, चीफ प्रोवोस्ट, डेलीगेसी, एडमिशन, इंटरनेशनल स्टूडेंट्स एडवाइजर, डिग्री माइग्रेशन तथा छात्र सहायता केंद्र के कार्यालय स्थापित करने का निर्देश दिया है। कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय के अनुसार विद्यार्थियों को हर काम के लिए अलग-अलग भवन के चक्कर न काटना पड़े इसके लिए यह व्यवस्था की जा रही है।

संगीत की धुन करेगी स्वागत
लविवि ने अपने कई कार्यालय तथा आधुनिक टॉयलेट में धीमी आवाज में बजने वाले संगीत की व्यवस्था करने का फैसला भी किया है। इनके माध्यम से लविवि अपनी ब्रांडिंग करेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें