फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सील कराए होटल में चल रही पार्टी, मालिक पर एफआईआर का आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध निर्माण के चलते सील किए गए हुसैनगंज स्थित होटल एएलएफ कांटीनेंटल में पार्टी चलने की सूचना पर एलडीए ने सोमवार को सख्ती की। अब प्राधिकरण होटल मालिक के खिलाफ एफआईआर कराएगा।

विज्ञापन


अधिशाषी अभियंता ओपी मिश्र के सामने सोमवार को होटल की सील बिल्डिंग में कमरे बुक होने और कार्यक्रम कराए जाने की सूचना आई। अधिशाषी अभियंता ने क्षेत्रीय सुपरवाइजर से सच्चाई पता करने को कहा तो उसने बताया कि होटल तो पहले से खुला है। पिछले महीने सील किए जाने के बाद ही मालिक ने इसे शुरू कर लिया था। इस पर अधिशाषी अभियंता ने उसके खिलाफ एफआईआर के लिए अवर अभियंता को आदेश दिया। साथ ही होटल में व्यावसायिक उपयोग तुरंत बंद कराने को कहा गया है।

वीसी का ही नाम लेने लगा सुपरवाइजर
अधिशाषी अभियंता ने सुपरवाइजर से पूछा कि कैसे होटल का उपयोग चालू करा दिया तो उसने वीसी का नाम ले दिया। उसका कहना था कि वीसी ने ही कहा था कि होटल चलने दो। अधिशाषी अभियंता का कहना है कि सुपरवाइजर खुद को बचाने के लिए झूठा वीसी का नाम लेने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें