फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसीम रिजवी पर पत्नी की प्रताड़ना का आरोप, हंगामा, पुलिस से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन

शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी पर पत्नी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए मेरा हक फाउंडेशन संस्था की कार्यकर्ता फरहत नकवी ने सआदतगंज पुलिस से शिकायत की है। फरहत नकवी का कहना है कि लोगों से जानकारी पाकर वह वसीम रिजवी की पत्नी से मिलने गई थीं, लेकिन उनके समर्थकों ने अभद्रता व धक्का-मुक्की करते हुए भगा दिया।

विज्ञापन


उधर, वसीम रिजवी ने मौलाना कल्बे जव्वाद के इशारे पर फरहत नकवी के आने और फर्जी आरोप लगाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि मामले की शिकायत सीएम से की जाएगी। इंस्पेक्टर महेश पाल सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष ने एक-दूसरे के खिलाफ प्रार्थनापत्र दिया है। जांच की जा रही है।

फरहत नकवी ने बताया कि उन्हें कुछ लोगों ने बताया कि शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी ने सआदतगंज स्थित ऑल इंडिया शिया यतीमखाना में पत्नी को बंधक बनाकर रखा है। वह उसे किसी से मिलने-जुलने नहीं देते। सोमवार दोपहर वह शिया यतीमखाना पहुंची, लेकिन वहां वसीम रिजवी की पत्नी से मिलने नहीं दिया गया। यतीमखाना के सभी दरवाजे बंद कर दिए गए। फरहत ने थाना जाकर पुलिस से वसीम की पत्नी से मिलवाने के लिए कहा। इस पर इंस्पेक्टर ने इनकार कर दिया। फरहत ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया है।
विज्ञापन


उधर, वसीम रिजवी का कहना है कि फरहत नकवी मौलाना कल्बे जव्वाद के इशारे पर यतीमखाना आई थीं और जबरन भीतर घुसने की कोशिश कर रही थीं। यतीमखाना के बच्चों ने रोकने की कोशिश की तो फरहत व उनके साथियों ने उनकी पिटाई की। उन्होंने इसे शर्मनाक बताते हुए मुख्यमंत्री से शिकायत करने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें