फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में जल्द पूरा करें निर्माणाधीन सड़कों-पुलों का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
जल्द पूरा करें अधूरी सड़कों व पुलों का काम : केशव
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने की गहन समीक्षा, कहा-गुणवत्ता का रखें पूरा ख्याल
सड़कों पर लगाई जाएंगी सोलर स्ट्रीट लाइटें
अमर उजाला ब्यूरो
लखनऊ। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पुलों, आरओबी व सड़कों के निर्माण में तेजी लाने और काम तय समय सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया है। वे पीडब्ल्यूडी मुख्यालय में समीक्षा बैठक ले रहे थे। उन्होंने कहा कि परियोजनाओं के रास्ते में आ रही बाधाओं को तत्काल दूर करें। उन्होेंने कहा कि गुणवत्ता से कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ओवर ब्रिज निर्माण में आ रही अतिक्रमण की समस्या को जिला प्रशासन के सहयोग से दूर किया जाएगा। सड़कों पर सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने पर वे राजी हो गए। उन्होंने एलीवेटेड मार्गों के निर्माण के लिए कार्ययोजना बनाने को कहा है। बैठक में अफसरों ने बताया कि 2018-19 में लखनऊ में 4 सेतु बनाए गए हैं। इस समय 11 सेतु बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा पिपराघाट पुल, लखनऊ-बादशाहनगर-बाराबंकी रेलवे लाइन, राष्ट्रीय मार्ग संख्या-28 के ऊपर संयुक्त उपरिगामी सेतु का निर्माण व मल्हौर रेलवे स्टेशन के पास रेल उपरिगामी सेतु का निर्माण पूरा कराया गया है। लखनऊ में शारदा नहर की बाईं और दाईं पटरी को अयोध्या रोड से मोहनलालगंज तक मार्ग के चौड़ीकरण में आ रहे शारदा नहर पर तीन लेन सेतुओं का निर्माण का कार्य भी कराया गया। अफसरों ने कुकरैल नाले के तटबंध पर छह लेन मार्ग के निर्माण की जानकारी देते हुए बताया कि फुटपाथ व रेलिंग का काम 30 जून तक और लाइट का काम 15 जुलाई तक पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शारदा कैनाल के दोनों ओर तीन-तीन लेन मार्ग के निर्माण की प्रगति भी डिप्टी सीएम ने पूछी। यातायात को सुगम व सरल बनाए जाने के उद्देश्य से लखनऊ में और कई एलीवेटेड मार्गों के निर्माण पर भी विचार किया गया। बैठक में प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग नितिन रमेश गोकर्ण, सचिव रंजन कुमार, सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी दिवाकर त्रिपाठी, पीडब्ल्यूडी चीफ वीके सिंह, मुख्य अभियंता पीके कटियार और एसके श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें