फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से घिरी पत्नी को बचाने में पति भी झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
लपटों से घिरी पत्नी को बचाने में पति भी झुलसा
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। अलीगंज के ककराही गांव निवासी एक महिला मंगलवार सुबह चूल्हे पर खाना बनाते समय लगी आग से गंभीर रूप से झुलस गई। उसे बचाने के प्रयास में पति भी झुलस गया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

परिवारीजनों के अनुसार, गांव निवासी गंगा (22) पत्नी विजय मंगलवार सुबह चूल्हे पर खाना बना रही थी। बताया जाता है कि इसी बीच महिला बोतल में रखा मिट्टी का तेल चूल्हे में डालने लगी, जिससे अचानक आग की लपटें उठने लगीं, जिससे वह उसकी चपेट में आ गई।
विज्ञापन


कपड़े में लगी आग बुझाने की कोशिश शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिली। गुहार पर घरवाले मौके पर पहुंचे तो वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गए। महिला पूरी तरह आग की लपटों से घिरी हुई थी। पत्नी को आग से बचाने के लिए पति आगे बढ़ा।
विज्ञापन


आग बुझाने के प्रयास में पति भी झुलस गया। जब तक आग बुझती तब तक महिला गंभीर रूप से झुलसकर बेहोश हो चुकी थी। गंभीरावस्था में दोनों का पहले स्थानीय स्तर पर इलाज कराया गया, लेकिन तबियत में सुधार न होने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें