फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में 1546 नए कोरोना पॉजिटिव, मरीजों के ठीक होने की दर 94.15 प्रतिशत

Mon, 16 Nov 2020 07:21 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में सोमवार को 1546 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं, जबकि 1889 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। अब तक प्रदेश में 5,12,850 पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें से 4,83,844 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। वर्तमान में प्रदेश में मरीजों के ठीक होने की दर 94.15 प्रतिशत हो गई है।

विज्ञापन


प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य आलोक कुमार ने बताया कि प्रदेश में एक्टिव मरीज 22,603 हैं। इनमें से 10,270 मरीज होम आइसोलेशन में हैं।

रविवार को कुल 73,207 जांचें की गईं। इनमें से 35,956 आरटीपीसीआर से हैं। इस तरह अब तक प्रदेश में 1,71,22,647 जांच की जा चुकी हैं। इनमें 69,66,763 आरटीपीसीआर, 3,59,348 ट्रूनाट और 97,96,536 एंटीजन टेस्ट हैं।

प्रमुख सचिव ने बताया कि त्योहार में भी संक्रमण की स्थिति नियंत्रण में रही। इसके बावजूद सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होंने छठ पर्व पर विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता जताते हुए कहा कि मास्क, दो गज दूरी और बार-बार हाथ धोने के नियमों का पालन करते रहना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें