फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा ने पढ़े मंत्र, पुलिस ने थाने में कराई शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोतीगंज (गोंडा)। थाना मोतीगंज शनिवार को एक जोड़े के अटूट बंधन का गवाह बन गया। आनन-फानन में थाना परिसर विवाह स्थल में तब्दील हो गया और डायल 100 के दरोगा ने पंडित की भूमिका निभाते हुए विवाह के मंत्र पढ़े। इसके बाद थानाध्यक्ष ने अभिभावक की जिम्मेदारी निभाते हुए आशीर्वाद देकर दोनों के सुखी जीवन की कामना की।
विज्ञापन

मामला मोतीगंज थाने के पिपरा भिटौरा गांव के परशुरामपुर मजरे का है, जहां के निवासी बृजबिहारी की बड़ी बेटी की शादी छपिया थाने के परसा तिवारी गांव के निवासी माता प्रसाद के बड़े बेटे राहुल के साथ हुई है। रिश्तेदारी होने की वजह से माता प्रसाद के छोटे बेटे सूरज का आना-जाना बृजविहारी के यहां लगा रहता था। धीरे-धीरे सूरज और बृजबिहारी की छोटी बेटी माधुरी एक दूसरे को चाहने लगे। इसकी भनक घर वालों को लग गई। दोनों के घर वाले एतराज जताने लगे और दोनों के घर आने व एक दूसरे से मिलने पर सख्त पाबंदी लगा दी गई। कहते हैँ कि प्यार किसी पाबंदी से नहीं खत्म होता। सूरज 11 मई को अपनी प्रेमिका से मिलने अपने बड़े भाई की ससुराल भिटौरा गांव के परशुरामपुर मजरे में पहुंच गया। दोनों को एक-दूसरे से मिलते देख बवाल हो गया। घर वालों ने डायल 100 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस सूरज को लेकर थाने आई। शनिवार की सुबह इसकी जानकारी सूरज के घर वालों को दी गई। इसके बाद सूरज के घर वाले भी थाने पर पहुंचे। एक-दूसरे से सुलह की बात होने लगी। मोतीगंज थानाध्यक्ष प्रियंबद मिश्र नें दोनों पक्षों को शादी करने के लिए राजी कर लिया। इसमें तय किया गया कि दोनों की शादी आज ही मंदिर में की जाएगी। दोनों पक्षों के राजी होने के बाद थानाध्यक्ष ने तुरंत थाने में स्थित मंदिर में शादी की तैयारी करवाई। इसमें डायल 100 के दरोगा कौशल किशोर पांडेय ने खुद वैदिक मंत्रोच्चार कर शादी की रस्म पूरी करवाई। शादी के बाद लड़की के घर वालों के साथ पुलिस वालों ने भी वर-वधू को आशीर्वाद देकर विदा किया। इस मौके पर कन्हैया दीक्षित, अनिल मिश्रा, आरसी त्यागी, सत्येंद्र वर्मा, अभिषेक पांडेय, आरपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें