फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी परिवार के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
एमएलसी व उनके भाइयों के खिलाफ भाजपाइयों का प्रदर्शन
विज्ञापन



रायबरेली। कांग्रेस एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह व उनके भाइयों के भाजपा में शामिल होने की सुगबुगाहट के बीच विरोध के सुर भी उभरने लगे हैं।


मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों में शामिल महिलाएं हाथों में विरोध जताते हुए नारे लिखी तख्तियां लिए थीं। सभी ने भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप यादव को ज्ञापन सौंपकर एमएलसी व उनके भाइयों को पार्टी में शामिल होने से रोकने की मांग की।


प्रदर्शनकारियों ने सुपर मार्केट स्थित पार्टी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सभी के हाथों में नारे लिखी तख्तियां थी, जिसमें लिखा था कि दिनेश सिंह, अवधेश सिंह नहीं चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



विरोध प्रदर्शन से पार्टी कार्यालय के बाहर गहमागहमी रही। सभी ने कहा कि पंचवटी परिवार के भाजपा में शामिल होने से पार्टी की छवि धूमिल हो जाएगी।


तख्तियाें में लिखा था, नीरव मोदी का छोटा भाई नहीं चाहिए, नहीं चाहिए। काफी देर तक प्रदर्शन करने के बाद सभी लौट गए। बताया जा रहा है कि ये जिले के कई क्षेत्रों से आए थे। विरोध प्रदर्शन में सौरभ गुप्ता, कमरजीत, रामफेर, अरविंद, गुड़िया, हेमा, शुभम साहू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें