फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

70 वर्ष से अधिक के समाजसेवी ‘जायसवाल रत्न’ से होंगे सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद। समाज सेवा में विशिष्ट योगदान के लिए समाज के 70 वर्ष से अधिक के समाज सेवियों को ‘जायसवाल रत्न’ से सम्मानित किया जाएगा। इसको लेकर सात व आठ अप्रैल को अयोध्या में जायसवाल समाज के केंद्र एवं प्रदेश सरकार के मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, महापौरों तथा जनप्रतिनिधियों का जमावड़ा होगा। यह जानकारी देते हुए जायसवाल समाज के नेता मनोज जायसवाल ने बताया कि सात अप्रैल को शाम अयोध्या के मानस भवन में समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप धीरज भाई जायसवाल की अध्यक्षता में अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा हाईपावर कमेटी की बैठक होगी। कार्यक्रम के दूसरे दिन समाज के प्रदेश स्तरीय कमेटी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

बताया कि इसमें सम्मानित होने वालों में केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद येस्सो नाइक, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल, बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल, सांसद रमा देवी, सांसद डॉ. संजय जायसवाल, सांसद धीरज साहू, विधायक रविंद्र जायसवाल, विधायक संजय प्रताप जायसवाल, उप महापौर दिल्ली विजय भगत, राज्य सूचना आयुक्त उप्र. स्वदेश कुमार, महापौर गोरखपुर सीताराम जायसवाल, महापौर वाराणसी मृदुला जायसवाल, महापौर सहारनपुर संजीव वालिया आदि शामिल हैं। इसे लेकर जायसवाल समाज के प्रदेश स्तरीय टीम और फैजाबाद के पदाधिकारियों ने मानस भवन में कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की। इस मौके पर अजय जायसवाल, अटल गुप्ता, टीएन खुबेले, कपिल जायसवाल, धर्मेंद्र शिवहरे, जगमोहन लाल जायसवाल, विनोद जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें