फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वध के लिए जा रहे दुधारू मवेशियों से भरे ट्रक पुलिस ने पकड़े, ट्रकों से 151 मवेशी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मलिहाबाद। बूचड़खानों में वध के लिए ले जाए जा रहे 151 दुधारू मवेशियों से भरे 17 ट्रकों को मलिहाबाद पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ लिया। पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज कर ट्रकों से बरामद मवेशियों को स्थानीय गोपेश्वर गौशाला के सुपुर्द करते हुए ट्रकों को सीज कर दिया। इसके साथ ही 17 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सियाराम वर्मा ने बताया, चेकिंग अभियान के दौरान पता चला कि आठ ट्रकों में भरकर दुधारू मवेशी बरेली के एक अवैध स्लाटर हाउस में वध के लिए ले जाए जा रहे हैं। चौराहे पर बैरिकेडिंग कर ट्रकों को रोक चेकिंग की गई तो सभी ट्रकों में ठूंस-ठूंस कर भरी गई भैंसें मिलीं जिसमें दो मृत अवस्था में थीं।
बरेली पुलिस से संपर्क करने पर जानकारी हुई कि ट्रक चालकों द्वारा बताए जा रहे स्लाटर हाउस के नाम से कोई रजिस्ट्रेशन नहीं है। इसके बाद केस दर्ज कर ट्रकों में सवार 17 आरोपियों को हिरासत में लेकर बरामद 151 मवेशी स्थानीय गौशाला के सुपुर्द कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें