फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दो दिन में 1500 विद्यार्थियों ने खरीदी एनसीईआरटी की किताबें

विज्ञापन
सैनिक स्कूल में लगा पुस्तक मेला। 
विज्ञापन
लखनऊ। यूपी बोर्ड माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को कम दर पर एनसीईआरटी की किताबें उपलब्ध कराने के लिए ब्लॉक स्तर पर पुस्तक मेला लगाया जा रहा है। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से शुरू हुई इस पहल में दो दिनों के अंदर करीब 1500 छात्र-छात्राओं ने किताबें खरीदी हैं।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि पहले दिन बुधवार को मोहनलालगंज स्थित काशीश्वर इंटर कॉलेज और बृहस्पतिवार को सरोजनी नगर स्थित उत्तर प्रदेश राजकीय सैनिक इंटर कॉलेज में पुस्तक मेला लगाया गया। माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा नौ से 12वीं के विद्यार्थियों को कम दर पर किताबें दी जा रही हैं। सुझाव दिया है कि जिन बच्चों ने अभी तक किताबें नहीं खरीदी है वह संबंधित क्षेत्र में लगने वाले मेले में शामिल होकर किताबें ले सकते हैं। शुक्रवार को गोमतीनगर स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में पुस्तक मेला लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें