फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सुरक्षा में लगेंगे आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से लैस 1500 कैमरे, फोटो खींच पुलिस को भेजेंगे अलर्ट

Fri, 22 Nov 2019 12:55 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

महिलाओं से छेड़छाड़, लूट करने वाले अब आसानी से दबोचे जा सकेंगे। इसके लिए राजधानी लखनऊ की 780 लोकेशन पर 1500 आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से लैस कैमरे लगाए जाएंगे।

विज्ञापन


खास बात यह है कि ये कैमरे महिलाओं के साथ संभावित अपराध से पहले ही बदमाश की फोटो खींच कर नजदीक की पुलिस को अलर्ट भेज देंगे। कैमरे से मिले फोटो व अन्य सूचनाओं का विश्लेषण कर एनालिटिकिल इंजन अपराधी के चेहरे की भी पहचान करेगा।

 

इसकी सूचना सक्षम पुलिस अधिकारी और दूसरे स्टाफ तक पहुंचा देगा, जिससे तुरंत कार्रवाई हो सके। यह पूरा काम निर्भया फंड से लखनऊ में वर्ष 2020 की शुरुआत में बनने जा रहे इंटीग्रेटेड स्मार्ट कंट्रोल रूम में होगा। 

दिसंबर के अंत तक शुरू हो जाएगा काम

प्रतीकात्मक तस्वीर
स्मार्ट कंट्रोल रूम के लिए कंपनी की तलाश शुरू हो गई है। दिसंबर के अंत तक इसका चयन कर कंट्रोल रूम बनाने और कैमरे लगाने का काम शुरू हो जाएगा, जिसे तीन महीने में पूरा करना है।
 
यह स्मार्ट कंट्रोल रूम वीमेन पावर लाइन 1090 के मौजूदा सिस्टम की जगह लेगा। वहीं, डायल 112 और स्मार्ट सिटी कमांड कंट्रोल से भी जुड़ा होगा। एडीजी वीमेन पावर लाइन इस प्रक्रिया को पूरा करा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर भी नजर
स्मार्ट कंट्रोल रूम कैमरों से मिलने वाली फोटो और वीडियो के अलावा सोशल मीडिया पर चल रही पोस्ट का भी आकलन करेगा। हर डाटा को खास सॉफ्टवेयर से जांचा जाएगा।

इसके विश्लेषण से मिले परिणाम से रीयल टाइम अलर्ट सॉफ्टवेयर तय करेगा। वहीं, यह आर्टिफि शियल इंटेलीजेंस बताएगी कि कहां अपराध संभावित है।
विज्ञापन

फोटो से डाटा की करेगा तलाश

प्रतीकात्मक तस्वीर
स्मार्ट कंट्रोल रूम में एनालिटिकल इंजन फोटो में मौजूद चेहरे की पहचान करेगा। डाटा, इंटरनेट और सोशल मीडिया पर तुरंत सर्च कर फोटो वाले व्यक्ति का पता किया जाएगा। अपराधी के बारे में जानकारी मिलते ही उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू हो जाएगी। शिकायत करने को खास कॉल सेंटर भी यहां बनेगा।

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में शामिल सेफ सिटी में महिलाओं की सुरक्षा के लिए खास तौर पर 1500 कैमरे लगाए जाने हैं। इनकी निगरानी और विश्लेषण का काम स्मार्ट सिटी के कमांड कंट्रोल सेंटर से भी रहेगा। - एसएफए जैदी, महाप्रबंधक, स्मार्ट सिटी 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें