सीतापुर के पिसावां थाना क्षेत्र में हुए एक हादसे में एक स्कूल वैन कार से टकरा गई। हादसे में 15 बच्चे घायल हो गए जबकि पांच बच्चों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
सीतापुर जिले के पिसावां थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक स्कूली वैन कार से टकरा गई है। यह हादसा कुतुबनगर के उपकेंद्र के पास हुआ। इस हादसे में वैन सवार 15 बच्चे घायल हो गए।
विज्ञापन
इसमें पांच बच्चों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बच्चे स्कूल से घर जा रहे थे। सभी घायल छात्र बिहारी लाल पब्लिक स्कूल में पढ़ते हैं। यह वैन निजी बताई जा रही है।