संजय गांधी पीजीआई के जनरल हॉस्पिटल में एक महिला की सर्जरी कर उसके पेट से 15 किलो का ट्यूमर निकाला गया। इस महिला को लगभग दो महीने से पेट में सूजन और दर्द की शिकायत थी।
स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपा कपूर के नेतृत्व में महिला की सर्जरी की गई। डॉ. दीपा ने बताया कि महिला के पेट में जो ट्यूमर था वो अंडकोश से बनता है।
उनके साथ सर्जरी करने वाली टीम में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शीतल, गैस्ट्रो सर्जन डॉ. आनंद प्रकाश, यूरोलॉजी से डॉ. सोहराब अरोड़ा, एनेस्थेटिस्ट डॉ. रफत शमीम शामिल थे। महिला को जल्द अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।
ऑपरेशन के बाद अब महिला स्वस्थय बताई जा रही है। इससे पहले भी ऐसे कई अनोखे मामले अस्पतालों में देखने को मिले हैं।