फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री की मूर्ति खंडित पर कांग्रेसियों में उबाल

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री की मूर्ति खंडित पर कांग्रेसी भड़के
विज्ञापन

- राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली। मिर्जापुर में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मूर्ति खंडित किए जाने से जिले के कांग्रेसियों में उबाल है। सोमवार को जिला एवं शहर कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन डीएम अभय सिंह को सौंपा। कांग्रेसियों ने कहा कि यदि मूर्ति को खंडित करने वालों पर कार्रवाई नहीं की गई तो कांग्रेस आर-पार की लड़ाई के लिए बाध्य होंगी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष वीके शुक्ला ने कहा कि स्व. राजीव गांधी पहले प्रधानमंत्री थे, जिन्होंने देश की एकता और अखंडता को अछुण बनाए रखने के लिए अपना बलिदान दे दिया। ऐसे महापुरुष की मूर्ति तोड़कर समाज विरोधी ताकतों ने घृणित कार्य किया है। शहर अध्यक्ष सईदुल हसन, पूर्व विधायक अशोक सिंह, साहब शरण गासी, ओपी श्रीवास्तव, राघवेंद्र सिंह, निर्मल शुक्ला ने कहा कि ऐसा निंदनीय कार्य करने वालों पर हर हाल में कार्रवाई की जाए। इस मौके पर राकेश सिंह राना, धीरज श्रीवास्तव, अनवर पठान, शकुंतला देवी आदि थे। इसके पहले कांग्रेसियों ने प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर का बछरावां, हरचंदपुर, जगतपुर, चड़रई चौराहा, ऊंचाहार कस्बे में स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष मिर्जापुर में हुए आंदोलन में भाग लेने जा रहे थे। उन्हें भी इस घटना से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें