फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित खबर..

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली हादसे में तिलोई का जुम्मन घायल
विज्ञापन

दिल्ली में मालीगीरी का करता है काम, परिवारीजनों में मचा हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो
तिलोई (रायबरेली)। बरेली हादसे में क्षेत्र का रहने वाला जुम्मन गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसका बरेली अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसके घायल होने की सूचना मिलने पर यहां रहने वाले परिवारीजनों में हड़कंप मच गया और वो बरेली के लिए रवाना हो गए हैं। पत्नी और बच्चों का भी रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र के चेतरा बुजुर्ग गांव निवासी जुम्मन (40) पुत्र गुलाम वारिस दिल्ली में रहकर मालीगीरी का काम करता है। वह सात भाइयों में दूसरे नंबर का है। उसके तीन भाई भी दिल्ली में ही मालीगीरी का काम करते हैं। ईद त्योहार को लेकर यहां घर आ रहा था। बरेली में हादसे का शिकार हो गया। उसके हादसे में घायल होने की सूचना से परिवारीजनों में हड़कंप मच गया। पत्नी फातिमा व बेटे असलम उर्फ सोनू (20), जुबेर उर्फ मोनू (16), शोएब (9), बेटी मुस्कान (12) में रोना पिटना मच गया। भाई मोहर्रम अली ने बताया कि जुम्मन के घायल होने की सूचना मिली है। छोटे भाई को बरेली भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें