फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पात्रों को खाद्यान मुहैया कराने में शिथिलता अक्षम्य....

विज्ञापन
विज्ञापन
पात्रों को राशन वितरण में शिथिलता अक्षम्य : डीएम
विज्ञापन

- कोटेदारों के साथ बैठक में दिए सख्त दिशा-निर्देश
श्रावस्ती। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना को कड़ाई से लागू कराने के लिए सोमवार को डीएम ने कलेक्ट्रेट के तथागत सभागार में कोटेदारों के साथ बैठक की। इसमें कोटेदारों को प्रतिमाह छह से नौ तारीख के मध्य राशन वितरित करने व 18 से 20 के बीच केरोसिन वितरित करने का निर्देश दिया है। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता पर संबंधित कोटेदारों कें विरुद्ध कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

बैठक में डीएम दीपक मीणा ने कहा कि, तमाम ऐसे गरीब व असहाय लोग हैं। जिनके पास जीवकोपार्जन का कोई साधन नहीं है। उन्हें भोजन के लिए कठिनाई होती है। ऐसे लोगों की समस्या दूर करने के लिए ही सरकार ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना लागू की है। जिससे पात्रों को राशन मुहैया कराया जा सके। सभी कोटेदारों का कर्तव्य है कि वह निर्धारित तिथि पर राशन व केरोसिन का वितरण करें। यदि किसी उपभोक्ता ने निर्धारित तिथि पर राशन व केरोसिन नहीं मिलने की शिकायत की तो संबंधित कोटेदार के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि गरीबों के निवाले पर डाका डालने वाले कोटेदारों व संबंधित व्यक्तियों को किसी भी हालत मेें बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने सभी एसडीएम, तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों, आपूर्ति विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों सहित राशन वितरण के नोडल अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह निर्धारित तिथियों में अपने-अपने क्षेत्रों में राशन व केरोसिन वितरण कराना सुनिश्चित करें। जिससे पात्रों को भटकना न पड़े। साथ ही डीएम ने कोटेदारों को अपने भवन में स्वच्छ शौचालय का निर्माण अनिवार्य रूप से कराने तथा उपभोक्ताओं को भी शौचालय निर्माण के लिए प्रेरित करने की अपील की। जिससे दिसंबर तक जिले को शत-प्रतिशत खुले में शौच से मुक्त किया जा सके। बैठक में एडीएम ओपी सिंह, सभी एसडीएम, जिला आपूर्ति अधिकारी गौरीशंकर शुक्ल सहित सभी कोटेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें