फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब के कारोबार का भण्डाफोड़, 350 शीशी शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध शराब के कारोबार का भंडाफोड़, 350 शीशी बरामद
विज्ञापन

ब्रांडेड कंपनी का लगा था रैपर, एक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर। अवैध शराब के बड़े कारोबार का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने छापेमारी कर सात पेटी में रखी 350 शीशी शराब बरामद की जिस पर ब्रांडेड कंपनी का रैपर लगा हुआ था। पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जबकि एक अन्य मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

रविवार देर शाम जहांगीरगंज पुलिस को सूचना मिली कि मखदूमपुर गांव के निकट बाग में कुछ लोग संदिग्ध अवस्था में मौजूद हैं और अवैध शराब का कारोबार कर रहे हैं। इस पर एसओ मनबोध तिवारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही मौके पर भगदड़ मच गई। वहां मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे। इस पर पुलिसकर्मियों ने एक युवक को दौड़ाकर पकड़ लिया जबकि एक अन्य मौके से भाग निकला। तलाशी पर उसके पास से 20 शीशी अवैध शराब बरामद हुई। उसकी पहचान संदीप उर्फ सनी सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी मखदूमपुर थाना जहांगीरगंज के रूप में हुई। पकड़े गए युवक की निशानदेही पर पुलिस ने मखदूमपुर गांव स्थित एक घर से सात पेटी में रखी 350 शीशी शराब बरामद की। उस पर ब्रांडेड कंपनी का रैपर लगाया गया था। एसओ ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें