फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा हटाओ देश बचाओ रैली के लिए सपाइयों ने कसी कमर

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज तराई/हरैया (बलरामपुर)। भाजपा हटाओ देश बचाओ रैली को सफल बनाने के लिए सपाइयों ने कमर कस ली है। शनिवार को महराजगंज तराई बाजार में पूर्व मंत्री डा. एसपी यादव ने व शिवपुरा में पूर्व विधायक मशहूद अहमद ने कार्यक्रम आयोजित कर रैली के लिए समर्थन जुटाया।
विज्ञापन

महराजगंज तराई बाजार में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व राज्यमंत्री डा. एसपी यादव ने कहा कि 2014 लोकसभा चुनाव में मोदी ने नौजवानों को प्रतिवर्ष दो करोड़ को नौकरी देने, विदेशों से कालाधन लाकर जनता के खाते में 15-15 लाख रुपये भेजने, किसानों का कर्ज माफ कर उनकी आमदनी दोगुना करने, महंगाई कम करने, भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने, लोकपाल का गठन करने, व्यापारियों के करों को सरलीकरण करने, सीमा पर जवानों के एक सिर के बदले दुश्मन दस सिर लाने, बुलेट ट्रेन का संचालन कराने, गंगा की सफाई कराने, राम मंदिर का निर्माण कराने तथा कश्मीर से धारा-370 हटवाने का प्रमुख रुप से वायदा किया था। मोदी सरकार अपने सभी वायदों पर पूरी तरह से फेल हो चुकी है।
प्रदेश के तीन लोकसभा व एक विधानसभा उप चुनाव में भाजपा की पराजय से खलबली मची है। समाजवादी पाटी पांच जुलाई को भाजपा हटाओ देश बचाओ रैली का आयोजन करेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ओंकार नाथ पटेल ने करते हुए कहा कि पांच जुलाई के कार्यक्रम में सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम आएंगे। शिवपुरा बाजार में पूर्व विधायक मशहूद खां ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख विवेक कुमार यादव, जुगल किशोर पालख् पवन कैराती, अभिमन्यु, बाबूलाल मौर्य व अशोक चौहान आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन बुद्धिसागर मणि त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें