फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर को महज 12 घंटे मिल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जनपद में बिजली की कटौती का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शहर में 24 घंटे आपूर्ति का रोस्टर है, जिसके सापेक्ष महज 12 घंटे ही बिजली लोगों को मिल रही है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में बेतहाशा कटौती की जा रही है। पावर कॉर्पोरेशन रोस्टर के मुताबिक बिजली आपूर्ति का दावा कर रहा है।
विज्ञापन


लेकिन जमीनी हकीकत में रोस्टर महज कागजों पर ही चल रहा है। बेतहाशा बिजली कटौती से जनपदवासियों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा रोजेदारों व दरगाह मेले में दूर दराज से आए जयरीन को परेशानी उठानी पड़ रही है।

जनपद में बिजली की समस्या गहराती जा रही है। रात दिन बेतहाशा अघोषित कटौती की जा रही है। 24 घंटे रोस्टर के सापेक्ष शहर के कुछ इलाकों में लोगों को महज 12 घंटे ही विद्युत आपूर्ति मिल रही है। जबकि गामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती का बुरा हाल है। यहां महज पांच से आठ घंटे की आपूर्ति बमुश्किल की जा रही है।
विज्ञापन


जनपद का पारा प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। जनपदवासी भीषण गर्मी की चपेट में है। प्रदेश सरकार में एक काबीना व राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार का गृह जनपद होने के बावजूद बिजली की व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर चुकी है। मौजूदा समय जनपद का मशहूर दरगाह का जेठ मेला व रमजान का महीना भी चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें