फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच-लखीमपुर की सीमा पर खेत में मृत मिला तेंदुआ

विज्ञापन
खेत में मृत पड़ा तेंदुआ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बिछिया (बहराइच)। सुजौली थाना क्षेत्र में बहराइच-लखीमपुर की सीमा पर गन्ने के खेत में नर तेंदुए का शव मिला। ग्रामीणों ने शव मिलने की सूचना सुजौली थानाध्यक्ष अफसर परवेज को दी।
विज्ञापन


कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के वन क्षेत्राधिकारी आरकेपी सिंह, लखीमपुर खीरी धौरहरा के रेंजर आरके दीक्षित, वन दरोगा हरीश कुमार, मयंक पांडेय, अजीज अहमद, कबीरुल हसन घटनास्थल पर पहुंचे।

उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया तो गांव निवासी तरवन सिंह के गन्न के खेत में शव मिलने की जानकारी हुई। इस पर सभी ने खेत मालिक को बुलवाकर जानकारी ली। तरवंत ने बताया कि वह सुबह खेत आया तो उसने तेंदुए का शव पड़ा देखा।
विज्ञापन


वनाधिकारियों ने वीडियोग्राफी के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वन क्षेत्राधिकारी आरके दीक्षित ने बताया कि मृतक तेंदुआ नर है तथा उसकी उम्र दो वर्ष के आसपास है।

वन क्षेत्राधिकारी कतर्नियाघाट आरकेपी सिंह ने बताया कि सेंक्चुरी क्षेत्र से एक किलोमीटर की दूरी पर घटना हुई है। ऐसे में बहराइच के वनकर्मी भी घटनास्थल पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें