फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब, 14 कोसी परिक्रमा कर रहे लाखों श्रद्धालु

Fri, 16 Nov 2018 02:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
विज्ञापन
14 कोसी परिक्रमा के दौरान श्रद्घालु। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राम की नगरी अयोध्या में शुक्रवार को लाखों श्रद्धालुओं ने 14 कोसी परिक्रमा शुरू कर दी है। श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए नगर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। कई जिलों से भी पुलिस बल मंगवाया गया है।

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह श्रद्धालुओं ने सरयू में स्नान करने के बाद परिक्रमा प्रारम्भ की। श्रद्धालुओं के लिए स्वयं सेवी संगठनों ने परिक्रमा पथ के किनारे कैंप लगाए हैं और उन्हें नाश्ता-पानी उपलब्ध करवा रहे हैं। परिक्रमा पांच दिनों तक चलेगी जिसमें श्रद्घालु व संत भाग ले रहे हैं।

परिक्रमा के दौरान एक जगह प्रशासन ने जब श्रद्धालुओं को रोका तो हनुमान मंदिर के पुजारी नाराज हो गए और प्रसाद सड़क पर फेंक दिया। इस दौरान पुलिस से भी झड़प हुई। मौके पर पहुंचे डीएम डॉ. अनिल पाठक ने पुजारी को मनाया। जिसके बाद मंदिर के सामने रस्सी की बैरिकेडिंग लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें