वाणिज्यकर विभाग के 14 अफसरों को नई तैनाती दी गई है।
सहायक
आयुक्त विशेष अनुसंधान शाखा चंद्रकांत रेल्हन को इसी पद पर फैजाबाद,
बिजनौर खंड दो के वाणिज्यकर अधिकारी ओम प्रकाश को वहीं पर खंड एक, नजीबाबाद
खंड एक के विवेक कुमार को वहीं पर खंड दो में रखा गया है।
मुरादाबाद खंड 8 के
वाणिज्यकर अधिकारी राकेश कुमार सक्सेना को वहीं पर खंड छह, रामपुर खंड एक
राजेंद्र चक्रवर्ती को वहीं पर खंड दो व तीन, चंदौसी खंड दो के वाणिज्य कर
अधिकारी ताहिर हुसैन को वहीं पर खंड एक की जिम्मेदारी दी गई।
झांसी खंड पांच के वाणिज्यकर
अधिकारी पवन अग्रवाल को वहीं पर खंड छह, उरई खंड दो के वाणिज्यकर अधिकारी अनिल जैन को झांसी खंड सात, उरई खंड तीन
के सूर्य प्रकाश सरोज वहीं पर खंड एक देखेंगे।
खुर्जा खंड एक के गुलाब चंद को
वहीं पर खंड दो, मेरठ खंड 10 की रेखा रानी को वहीं पर खंड नौ, मेरठ खंड छह
के डीसी शर्मा को मंडल कार्यालय सरधना का वाणिज्यकर अधिकारी बनाया है।
बड़ौत खंड दो के मनोज कुमार को बागपत और शामली खंड दो के ऋषिपाल को वहीं पर
खंड एक का वाणिज्यकर अधिकारी बनाया गया है।