सरकार ने शनिवार शाम प्रदेश के नौ आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया।
32वीं वाहिनी पीएसी में तैनात विजय कुमार गर्ग को डीआईजी झांसी बनाया गया
है। झांसी में तैनात डीआईजी सूर्य नाथ सिंह को डीआईजी विजिलेंस का प्रभार
दिया गया है।
दिनेश चन्द्र को एसपी हमीरपुर जबकि हमीरपुर में तैनात रतन
कुमार श्रीवास्तव एसपी सीबीसीआईडी बनाया गया है। एसपी महराजगंज रहे दिलीप
कुमार को डीजीपी कार्यालय से संबद्ध किया गया है।
नोएडा में एसपी एसटीएफ के
पद पर तैनात अनंत देव को एसपी सिद्धार्थनगर बनाया गया है। भारत सिंह को
पुलिस अधीक्षक महाराजगंज का जिम्मा सौंपा गया है।
श्रीपर्णा गांगुनी को
एसएसपी झांसी में तैनाती मिली है। जबकि झांसी में एसएसपी के पद पर तैनात
डॉ. के इजीलियरासाने को पुलिस महानिदेशक कार्यालय से संबद्ध किया गया है।