फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां बरसात हुई तो मिट्टी से निकले चांदी के सिक्के!

Sun, 28 Jun 2015 01:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रुदौली तहसील क्षेत्र के शुजागंज बाजार में नाले की खोदाई के दौरान 137 साल तक के पुराने सिक्के मिले हैं। बताया गया है कि खोदाई के दौरान नाले कुछ लोग मिट्टी उठा ले गए थे।
विज्ञापन


बरसात हुई तो धुलने से यह चमकने लगे। इसके बाद लोगों को पता चला कि खोदाई में चांदी के सिक्के मिले हैं।

शुजागंज बाजार में सड़क चौड़ीकरण को लेकर सड़क के दोनों और नाले की खोदाई भी की जा रही है। इसी दौरान आसपास के लोग नाले की खोदाई से निकली मिट्टी उठा ले गए।

मिट्टी को लाकर अपने घरों के सामने पाट दिया गया। इस बीच बरसात हुई तो इन मिट्टी के बीच पड़े चांदी के सिक्के चमकने लगे। यह सिक्के ब्रिटिश शासनकाल के बताए गए हैं। इनमें 1878 ई. के सिक्के भी पाए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन

लोगों को मिले सैकड़ों सिक्के

आसपास के लोगों के मुताबिक ऐसे सैकड़ों सिक्के पाए गए हैं। लेकिन अब कोई भी बताने को तैयार नहीं हो रहा है। नाले की खोदाई कराने वालों के हाथ भी सिक्के लगने की बात बताई गई है।

उपजिलाधिकारी रुदौली एके सिंह ने बताया कि इस बाबत जानकारी होने के बाद चौकी इंचार्ज शुजागंज को जांच और मौके पर सुरक्षा के निर्देश दिए गए है।

पहले यह सड़क पतली थी अब इसे चौड़ी किए जाने के दौरान दोनों ओर नाले बनाए जाने के लिए खोदाई की जा रही है। इसी दौरान यह सिक्के मिले हैं। उन्होंने बताया कि चौकी इंचार्ज ने तीन सिक्के प्राप्त होने की जानकारी भी दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें