लखनऊ। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर शनिवार को सिंगल टेबल क्लीयरेंस डे आयोजित किया गया। इसमें रजिस्ट्री, फ्रीहोल्ड आदि से संबंधित कुल 132 फाइलों का निस्तारण किया गया। एलडीए में ई-ऑफिस प्रणाली लागू करने के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों का डाटा भी दर्ज किया गया।
एलडीए के अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा ने बताया कि सिंगल टेबल क्लीयरेंस डे में सभी विशेष कार्याधिकारी, सहायक लेखाधिकारी, अनुभाग अधिकारी व लिपिक लंबित फाइलों के साथ पहुंचे थे। इसमें कुल 132 में से 21 रिफंड के, 25 रजिस्ट्री, 16 फ्री-होल्ड व 70 नामांतरण की थीं, जिनका निस्तारण किया गया। आईटी अनुभाग के विशेष कार्याधिकारी रोहित सिंह ने बताया कि एलडीए में जल्द ही ई-ऑफिस प्रणाली लागू करने के आदेश हैं। शनिवार को सभी कर्मचारियों का डाटा पीआईएमएस शीट में दर्ज किया गया है।