ऊंचाहार (रायबरेली)। कस्बे के विद्युत उपकेंद्र में रविवार की रात आग लग गई, जिससे यार्ड में रखा पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर धू-धू कर जल गया। इस ट्रांसफार्मर से जुड़े करीब 50 हजार आबादी की बिजली गुल हो गई। आग लगने की जानकारी होने पर चार दमकल की गाड़ियां उपकेंद्र पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जले ट्रांसफार्मर से जुड़े कंदरावां फीडर को दूसरे 10 एमवीए ट्रांसफार्मर से जोड़कर बिजली आपूर्ति करने का प्रयास किया जा रहा है।
ऊंचाहार नगर के बिजली उपकेंद्र में रविवार तड़के चार बजे पांच एमवीए से निकली 11 हजार केवी लाइन की केबल में शॉर्ट-सर्किट होने से आग लग गई। जब तक उपकेंद्र के कर्मचारी कुछ समझ पाते, तब तक आग की तेज लपटें निकलनी लगी। देखते ही देखते आग से पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर जलने लगा। इससे आसपास के लोगों में अफरा तफरी मच गई। आग की सूचना पर एक-एक करके चार फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच कर आग बुझाई। ट्रांसफार्मर के जलने से इस ट्रांसफार्मर से जुड़े कंदरावां फीडर की करीब करीब 50 हजार आबादी है। ट्रांसफार्मर जल जाने से लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। अवर अभियंता लालमणि ने बताया कि नए ट्रांसफ ार्मर के लिए लिखा पढ़ी की गई है। इस फीडर को 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर से जोड़कर चलाने का प्रयास किया जा रहा है।