नौकरी के नाम पर 60 हजार की धोखाधड़ी
खीरों (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में चार युवतियों को नौकरी दिलाने के नाम पर 60 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
कुसंडी गांव की रहने वाली कुमारी पारुल बाजपेयी ने आरोप लगाया है कि मेरा व मेरी चचेरी बहन शालिनी बाजपेयी तथा लखनऊ निवासिनी मौसेरी बहन आयुषी पांडेय, उसकी बहन रीतू दीक्षित पत्नी राजन दीक्षित को पीजीआई लखनऊ में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर थाना क्षेत्र के नंदेहरी गांव के एक युवक ने 60 हजार रुपये लिए थे।
इसके बाद उसने किसी को नौकरी नहीं दिलाई। जब हम लोगों ने उससे पूछताछ की तो टालमटोल करता रहा। रुपये वापस मांगा तो उन्होंने लिखित पत्र देकर 15 दिनों में पूरा रुपया वापस करने का आश्वासन दिया, लेकिन तब से वह लगातार गायब हैं। थानाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कराकर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।