फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में लगी आग से जलकर अजगर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगल में लगी आग से जलकर अजगर की मौत
विज्ञापन


रायबरेली। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे भवानी मजरे नरसिंहपुर गांव के जंगल में सोमवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। खबर पाकर पहुंचे अग्निशमन दस्ते ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। इस दौरान लपटों की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलसे एक अजगर की मौत हो गई।

पूरे भवानी गांव स्थित जंगल में सोमवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। इस पर ग्रामीणों ने फायर कंट्रोल रूम में सूचना दी। मौके पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर इस बीच जंगल में झाड़ियों के बीच करीब दस फिट लंबा अजगर गंभीर रूप से झुलस गया। अग्निशमन कर्मियों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे वनकर्मी नीरज व सुरेंद्र झुलसे अजगर को इलाज के लिए ले जाने लगे मगर तभी उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें