फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमार कैदी ने सीतापुर में तोड़ दिया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। लखीमपुर खीरी जिले के एक कैदी ने लखनऊ ट्रॉमा सेंटर जाते समय सीतापुर क्षेत्र में दम तोड़ दिया। उसे न्यायालय ने हत्या व डकैती जैसे गंभीर अपराधों में उम्र कैद की सजा सुनाई थी। वह लखीमपुर जेल में अपनी सजा काट रहा था। जेल प्रशासन का कहना है कि कैदी बुजुर्ग था। इन दिनों बीमार चल रहा था। जिसे लखीमपुर जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर किया गया था।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी के नीमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम कैमा खुर्द दयाराम (60) लखीमपुर खीरी जेल में निरुद्ध था। रविवार रात दयाराम को नाजुक हालत में लखीमपुर खीरी जिला अस्पताल से लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। जेल की एंबुलेंस कैदी को लेकर लखनऊ जा रही थी। रास्ते में जिस दौरान एंबुलेंस सीतापुर जिले से गुजर रही थी, उसी दौरान दयाराम की हालत और बिगड़ गई। इस पर जेल की एंबुलेंस सीतापुर जिला अस्पताल लाई गई। यहां पर डॉक्टरों ने दयाराम को मृत घोषित कर दिया। कैदी के साथ लखनऊ जा रहे सिपाही मुस्ताक अली ने बताया कि कैदी ने रास्ते में दम तोड़ा है। इस संबंध में लखीमपुर खीरी के जेल अधीक्षक रंग बहादुर पटेल ने बताया कि दयाराम को गत 1982 में न्यायालय ने हत्या व डकैती के अपराध में उम्र कैद की सजा सुनाई थी। वह गत 19 सितंबर 2016 को जिला कारागार में आया था। बुजुर्ग होने के कारण वह बीमार रहता था। जेल के डॉक्टर सब्बन अली ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया था। रविवार को उसको रविवार को लखीमपुर खीरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां से देर रात डॉक्टरों ने उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया था। सूचना मिली है, कि लखनऊ जाते समय रास्ते में कैदी ने दम तोड़ा है। घटना के संबंध में कैदी के परिवारीजनों को सूचना भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें