फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइनर कटी, 300 बीघा गेहूं की फसल डूबी

विज्ञापन
विज्ञापन
राही (रायबरेली)। ब्लॉक क्षेत्र में नहरों और माइनरों की सफाई का दावा खोखला साबित हो रहा है। इसका खामियाजा किसानों को उठाना पड़ रहा है। शुक्रवार की रात राही ब्लॉक क्षेत्र के कोला हैबतपुर माइनर में कटान होने से करीब 300 बीघा गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। खेतों में अधिक पानी भर जाने से फसल सड़ने की पूरी आशंका है। माइनर में कटान होने से क्षेत्र के किसानों में आक्रोश व्याप्त है। किसानों का कहना है कि माइनर की सफाई नहीं कराई गई और उसमें पानी क्षमता से अधिक छोड़ दिया गया है। यही वजह है कि माइनर उफनाकर कट गई।
विज्ञापन

जगतपुर रजबहे से निकली कोला हैबतपुर माइनर राही ब्लॉक क्षेत्र से करीब एक दर्जन गांवों के पास से होकर निकली है। रात में माइनर में अधिक पानी आने से मेजरगंज के निकट नहरी चौराहे के पास नहर उफनाकर कट गई। इस माइनर की सफाई कई साल से नहीं कराई गई। कहने को इस माइनर की क्षमता 50 क्यूसेक है, लेकिन सफाई नहीं होने की वजह से इसमें 30 क्यूसेक पानी भी नहीं जा पाता है। रात में क्षमता से ज्यादा पानी आने से नहरी चौराहे के पास माइनर कट गई, जिससे खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में पानी भर गया। सुबह जब किसान खेतों की तरफ गए तो खेत पूरी तरह पानी से लबालब भरे मिले। क्षेत्र के किसान रामलखन, सूर्यभान, कल्लू, शिवकेश, बजरंगी, रामनाथ, गुरुदीन, छिट्टन आदि ने बताया कि करीब 300 बीघा गेहूं की फसल में पानी भर गया है। इन खेतों में गेहूं की बोआई हो चुकी थी। ज्यादातर खेत हाल में ही बोए गए थे। खेतों में पानी भर जाने से गेहूं की फसल सड़ जाएगी। किसानों ने बताया कि माइनर की सफाई कई साल से नहीं कराई गई है। माइनर में बड़ी-बड़ी झाड़ियां उगी हैं। किसानों ने क्षति का मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। इस बारे में सिंचाई विभाग के एक्सईएन सिद्धार्थ कुमार सिंह ने बताया कि कोला हैबतपुर माइनर जगतपुर रजबहे से निकली। कुलाबे से माइनर का पानी बंद करा दिया गया है। मिट्टी सूखने के बाद कटी माइनर को बंधवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें