दुष्कर्म पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के परिवारीजनों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़िता के पिता का आरोप है कि आरोपी के परिवारीजन लगातार उन्हें और उनकी अन्य दोनों बेटियों को परेशान कर रहे हैं।
पिता ने बताया कि जिस इलाके में आरोपी का घर है, वहां हमारी जमीन है। आरोपी के परिवार ने उस तरफ से गुजरना दूभर कर दिया है। अक्सर बेटियों को देख लेने की धमकी देते हैं। कहा, अदालत का फैसले के बाद मंगलवार को उन्हें आरोपी के घरवालों ने जान से मारने और बेटियों से अभद्रता करने की धमकी दी।
पिता ने ‘अमर उजाला’ को बताया कि उनसे यहां तक कहा गया कि अस्पताल में भर्ती बेटी को लेकर अगर गांव आए तो छोड़ेंगे नहीं।