फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी में ट्रेन रोककर हिरासत में लिए गए 13 संदिग्ध, आर्मी बैग के साथ भारी नगदी बरामद

Mon, 26 Nov 2018 04:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

लखनऊ के जीआरपी कंट्रोल रूम की सूचना पर बाराबंकी में बड़ी कार्रवाई की गई है। कोटा-पटना ट्रेन रोककर 13 संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन


सभी से जीआरपी थाने में पूछताछ की जा रही है। सीओ जीआरपी लखनऊ अमिता सिंह ने बताया कि लखनऊ स्टेशन से मिली सूचना पर कार्रवाई की जा रही है।

युवकों ने पूछताछ में बताया कि वह सभी आगरा में सेना की रैली करवाने के बाद बनारस वापस अपने घर जा रहे थे। उनकी पहचान के लिए आर्मी अफसरों से भी बात की गई है। मामले की जांच के लिए आर्मी टीम को भी बुलावा भेजा गया है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक वीपी श्रीवास्तव ने बताया कि जांच के बाद ही पूरी बात सामने आ सकेगी। पकड़े गए युवकों के पास से आर्मी बैग, वाकी-टाकी सहित तीन लाख रुपये की नगदी भी बरामद की गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें