फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजरतगंज ही नहीं 13 और जगहों पर वाई-फाई

Tue, 26 Jan 2016 03:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसएनएल उपभोक्ताओं को इंटरनेट की बेहतर सुविधा देने के लिए शहर के 13 स्थानों पर एक माह में वाई-फाई जोन बनाएगा। यह जानकारी सोमवार को बीएसएनएल के पूर्वी परिमंडल के मुख्य महाप्रबंधक (सीजीएम) एचआर शुक्ल ने दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हॉट स्पॉट क्षेत्र विकसित हो जाने के बाद इन चिह्नित स्थानों पर मोबाइल व लैपटॉप धारकों को न्यूनतम खर्च पर इंटरनेट मिलना शुरू हो जाएगा।

इस मौके पर मौजूद जीएम मार्केटिंग सतीश कुमार ने बताया कि मोबाइल, इंटरनेट व बेसिक फोन सेवाओं को स्पीडअप करने लिए दिसंबर 2015 तक की अवधि के दौरान शहर के 71 बीटीएस को इंटीग्रेडेट कर थ्री-जी युक्त बनाने का कार्य भी पूरा किया जा चुका है।
विज्ञापन

हफ्तों से खराब पड़े ब्रॉडबैंड से छुटकारा

बीएसएनएल प्रशासन जल्द ही टेलीफोन एक्सचेंज की सभी बेसिक फोन व ब्राडबैंड सेवा को भी पूरी तरह से फाइबर केबल युक्त करेगा।

इससे लाइन फॉल्ट के कारण हफ्तों खराब पड़े रहने वाले फोन या ब्राडबैंड सेवा की समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा।

इन इलाकों में होगा वाई-फाई
पीजीआई परिसर, केजीएमयू परिसर, सहारा हास्पिटल, जीपीओ, जनेश्वर मिश्र पार्क, पत्रकारपुरम चौराहा, हजरतगंज संपूर्ण बीटीएस क्षेत्र, अमीनाबाद, सहारा, फिनिक्स, फन और वेव मॉल सहित रेजीडेंसी को वाई-फाई हॉट स्पॉट क्षेत्र बनाया जाएगा।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर खास ऑफर

गणतंत्र दिवस पर प्री-पेड कस्टमरों को 670 के टॉपअप पर प्रमोशनल ऑफर के तहत 67 रुपया अधिक मूल्य की मुफ्त टॉक वैल्यू 31 जनवरी तक मिलेगी जबकि तीन दिन की अवधि के लिए 27 जनवरी तक दो हजार के टॉपअप पर 2300 और 5 हजार के टॉपअप पर 6 हजार की टॉक वैल्यू का फायदा होगा।

3 महीने में 4जी नेटवर्क
सीजीएम शुक्ला ने बताया कि चंडीगढ़ में टेस्ट सर्वे रिपोर्ट दुरुस्त पाए जाने के बाद अगले तीन माह में लखनऊ सहित देश के 34 शहरों में बीएसएनएल हाईस्पीड युक्त 4जी नेटवर्क शुरू करने की कवायद में जुट गया है।

उन्होंने बताया कि 4जी सेवाओं को 2500 मेगा हर्ट्ज बैंड पर उपलब्ध कराने की तैयारी है। इससे उपभोक्ता ब्राडबैंड पर 100 एमबीपीएस तक स्पीडयुक्त डाटा मिलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें