फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से पांच दुकानें स्वाहा, लाखों का माल खाक

Tue, 26 Jan 2016 02:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर में फैजाबाद रोड पर रविवार की देर रात कबाड़ की पांच दुकानों में आग लग गई। देखते ही देखते आग की भीषण लपटों ने आस पास की कई झुग्गी-झोपड़ी को भी अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


खतरा बढ़ता देखकर अग्निशमन विभाग की 14 गाड़ियों को मौके पर बुला लिया गया। डीजी फायर आलोक प्रसाद खुद मौके पर पहुंच गये। पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल दस्ते ने आग पर काबू पाया। आग से लगभग पांच लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।

चीफ फायर ऑफिसर अभय भान पांडेय ने बताया कि महानगर के अकबरनगर निवासी कबाड़ कारोबारी मो. नियाज, मिराज, ऐजाज, इरशाद ने फैजाबाद रोड पर कुकरैल बंधे के पास नाले के ऊपर कबाड़ की दुकानें बना रखी हैं।
विज्ञापन


उनकी दुकान के पास रद्दी, मोमिया, गुड़िया बाल्टी, प्लास्टिक के डिब्बों का ढेर लगा हुआ है। दुकानों के आस-पास बड़ी संख्या में झुग्गी झोपड़ियां बनी हुई हैं।

सुबह साढ़े सात बजे आग पर काबू पाया गया

रात लगभग 2.20 बजे रैन बसेरा में सो रहे मजदूर साहब शरण यादव ने कबाड़ की दुकानों से धुआं निकलता देखा। इसके बाद उसने पुलिस कंट्रोल रूम और फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी।

पहले इंदिरानगर फायर स्टेशन की दो दमकल गाड़ियों के साथ दमकल कर्मियों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया लेकिन आग फैलती गई। एक घंटे के भीतर आग ने गत्ते व प्लास्टिक के ढेर को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिये।

भीषण लपटों को देखकर लगभग दो सौ झुग्गी झोपड़ी वालों ने चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया। इसकी सूचना पर डीजी फायर आलोक प्रसाद भी मौके पर पहुंच गये। सुबह लगभग साढ़े सात बजे आग पर काबू पाया जा सका।

आग की चपेट में आने से एक लाख रुपये की रद्दी, 80 हजार रुपये की मोमिया, 60 हजार गुड़िया बाल्टी समेत लगभग पांच लाख रुपये का सामान जलकर खाक हो गया।
विज्ञापन

कारोबार चौपट, घर भी जला

सीतापुर के अतरौला निवासी मीना गुप्ता नाले के पास झोपड़ी डालकर अपनी बेटी ज्योती व उसके चार बच्चों के साथ अपना गुजर बसर करती थी। यहां रहकर वह बुध बाजार में कपड़े बेचकर किसी तरह अपना गुजर बसर करती थी।

कुछ दिन पहले ही उसने सारी पूंजी बटोरकर लगभग 60 हजार रुपये के कपड़े मंगाये थे। इसके अलावा उसकी झोपड़ी में लगभग एक लाख रुपये का गृहस्थी का सामान था। आग से सबकुछ जलकर खाक हो गया।

हाईटेंशन लाइन में शार्ट सर्किट से लगी आग
कबाड़ की दुकानों के ऊपर ही हाईटेशन लाइन गुजरती है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हाईटेशन लाइन में शार्ट सर्किट हुआ। इसी वजह से पहले गत्ते के ढेर में आग लगी। पुलिस ने पॉवर सप्लाई बंद करा दी थी।

सोमवार देर शाम तक हाईटेंशन लाइन को दुरुस्त करने का काम चलता रहा। आग की भीषण लपटों की वजह से वहां मौजूद पांच हरे पेड़ तक झुलस गये।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें